खुरई क्षेत्र के अस्पतालों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्रक्रिया प्रचलन में है-उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल विधायक श भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विधानसभा में उत्तर दिया

सागर। खुरई सिविल अस्पताल में माह जून,2025 में नेत्र रोग, अस्थिरोग, ईएनटी, शिशु रोग, मेडिसिन व रेडियोलॉजी योग्यता के पीजी बंधपत्र चिकित्सकों तथा 2 एमबीबीएस चिकित्सकों की पदस्थापना खुरई सिविल अस्पताल में की गई है। यह जानकारी खुरई विधानसभा क्षेत्र के खुरई तथा मालथौन विकास खंडों में चिकित्सकों व अस्पताल स्टाफ कर्मचारियों की नियुक्तियों के संबंध में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा विधानसभा के मानसून सत्र में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उपमुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दी है।

पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा पूछे गए विधानसभा प्रश्न में उपमुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि सिविल अस्पताल खुरई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालथौन सहित खुरई व मालथौन विकासखंडों में संचालित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व उपस्वास्थ्य केंद्रों में स्वीकृत रिक्त पदों पर पूर्ति/पदस्थापना के विषय में जानकारी दी है कि लैब टेक्नीशियन एवं रेडियोग्राफर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया प्रचलन में है। उन्होंने बताया कि पैरामेडिकल संवर्ग के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को विभाग से पत्र प्रेषित किया गया है। नर्सिंग स्टाफ की भर्ती भी प्रक्रियानुसार की जा रही है।

Related posts

सागर-जमीन विवाद में बुजुर्ग किसान की हत्या, 10 आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज, परिजन मोती नगर थाने की कर सकते हैं चक्का जाम*

नवतपा की तपिश में नौनिहालों की परीक्षा, शिक्षा विभाग के फैसले पर उठे सवाल

सागर कलेक्टर रहे संदीप जी आर का कार्यकाल खत्म: काम से ज्यादा विवादों में रहा कार्यकाल