घर में घुसे चोरों ने परिजनों पर किया हमला मासूम बच्ची सहित चार घायल

सागर ।जिले के बीना में बीती रात करीब 2 बजे एक परिवार पर तीन चोरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

वारदात में परिवार के चार सदस्यों को चोटें आई हैं। जिनमें पिता, बेटा, बहू और चार वर्षीय पोती शामिल हैं।
बीना थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर वार्ड स्थित चौबे कॉलोनी में परिवार ललितपुर में एक शादी समारोह में गया हुआ था। चोरों ने आधा किलो चांदी, सोने के गहने और करीब सवा लाख रुपए अपने साथ ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग के रिटायर्ड सब इंजीनियर प्रमोद कुमार दुबे निवासी चौबे कॉलोनी का परिवार ललितपुर एक शादी समारोह में गया था। बीती रात करीब 2 बजे जब वे घर लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। प्रमोद और उनके बेटे आनंद घर के अंदर घुसे तो वहां चोर मौजूद थे। जब पिता प्रमोद और बेटे आनंद ने चोरों का विरोध किया। इस पर चोरों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया । इस हमले में बीच बचाव करने आई
बड़ी बहू शालिनी पति आनंद दुबे को चोटें आईं। तो वहीं चोरों ने आनंद की 4 वर्षीय बेटी चाहत को भी घायल कर दिया । परिवार का कहना है कि चोर अपने साथ आधा किलो चांदी, सोने के गहने और करीब सवा लाख रुपए नगद ले गए हैं।
छोटी बहू कांता दुबे पति आशीष दुबे ने घटना की सूचना तत्काल पड़ोसियों और पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी अनूप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी श्री यादव ने बताया कि फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related posts

सागर-जमीन विवाद में बुजुर्ग किसान की हत्या, 10 आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज, परिजन मोती नगर थाने की कर सकते हैं चक्का जाम*

नवतपा की तपिश में नौनिहालों की परीक्षा, शिक्षा विभाग के फैसले पर उठे सवाल

सागर कलेक्टर रहे संदीप जी आर का कार्यकाल खत्म: काम से ज्यादा विवादों में रहा कार्यकाल