नाग का बदला लेने आई गर्भवती नागिन! पूजा करते समय किसान को डसा, मौत के 24 घंटे बाद भी पूजाघर में बैठी रही
गर्भवती नागिन का बदला, पूजा करते समय किसान को डसा, 24 घंटे तक पूजा वाले कमरे में बैठी रही।
सागर: एमपी के सागर में गर्भवती नागिन द्वारा अपने नाग की मौत बदला लेने का अजीबो—गरीब मामला सामने आया है। यहां पूजा करते समय एक किसान को नागिन ने डस लिया। किसान ने उसे देख भी लिया, लेकिन झाड़फूक के चक्कर में जान गंवा बैठा। इधर किसान को डसने के बाद से उसकी अंत्येष्ठी होने तक नागिन किसान के पूजाघर में बैठी रही। बाद में उसका रेस्क्यू किया गया है।
सागर जिले के केवलारी में एक नागिन के बदले की कहानी सुनाई जा रही है। इसमें किसान मिट्ठूलाल पटेल को बीते रोज पूजा करने के दौरान कोबरा प्रजाति के करीब 6 फीट लंबे सांप ने डस लिया था। सांप को देखने के बाद भी उन्होंने इलाज कराने के बजाय झाड़फूंक में समय गुजार दिया और उनकी मौत हो गई। परिजन ने उनकी अंत्येष्ठी भी कर दी, लेकिन नागिन उसी पूजा वाले कमरे में कोने में एक ही जगह बैठी रही। कमरे में नागिन के होने का आभास परिजन को नहीं था।
नागिन पर नजर पड़ी तो होश फाख्ता हो गए
परिजन समझ रहे थे कि नागिन मिट्ठूलाल को डसने के बाद भाग गई होगी, लेकिन दूसरे दिन पूजा के कमरे में वह एक ही मुद्रा में बैठे नजर आई तो घर वालों के होश उड़ गए। मामले में वन विभाग को सूचना दी गई तो वे स्नेक कैचर राजेंद्र बाबा को लेकर पहुंचे। छोटे से कमरे में बड़ी मशक्कत के बाद नागिन को पकड़ा गया।
जिसे सांप समझ रहे थे वह गर्भती नागिन निकली
स्नेक कैचर राजेंद्र बाबा के अनुसार मिट्ठूलाल के घर से कोबरा प्रजाति की करीब 6 फीट लंबी नागिन को पकड़ा है। वह गर्भवती है और बच्चे लिए है। उन्होंने बताया कि परिजन नागिन को कोबरा नाग समझ रहे थे। हालांकि सामान्य व्यक्ति् को को नागिन की मोटाई देखकर समझ नहीं सकता कि वह नाग है या नागिन। यह बेहद जहरीली है। इसके जहर से महज दो घंटे में किसान की तड़प—तड़पकर मौत हो गई थी।
नागिन द्वारा बदला लेने की कहानी सुना रहे लोग
नागिन के डसने से किसान मिट्ठूलाल की मौत के मामले को लेकर गांव में तरह—तरह की बातें और किस्से सुनाए जा रहे हैंं। कुछ लोगों का कहना है कि पूर्व में किसान ने खेत में सांप को मार डाला था, जिसके बाद अब जाकर नागिन से सांप का बदला लिया है। तो किसी का कहना है कि नागिन जब भी किसी को डसती है तो उसका किसी न किसी जन्म का बदला होता है, जो वह इस जन्म में जरूर लेती है। हालांकि मिट्ठूलाल के बेटे और परिजन इस तरह की बातों से इंकार कर रहे हैं।
केसली के केवलारी में बुधवार को एक सर्प दंश का मामला सामने आया जहां 50 वर्षीय मिट्ठू लाल पटेल को पूजा करते समय सांप ने कांट लिया ,और वो झाड़ फूंक में लगे रहे और करीब दो घंटे में उनकी मौत हो गई, सांप इतना बड़ा था ,जिसने देखा वो देखते ही रह गया ,बात यह रही ,जिस जगह सांप ने काटा उसी जगह बो बैठा रहा ,फिर दूसरे दिन वही सांप को जब परिजनों ने देखा तो केसली के सांप रेस्क्यू करने वाले राजेंद्र बाबा को सूचना दी ,तो वो वनविभाग की टीम के साथ पहुचे और बड़ी मशक्कत के साथ सांप का रेस्क्यू किया उन्होंने बताया यह मादा सांप नागिन है जो बच्चे लिए हुए है