सागर -फर्जी DSP बनकर नौकरी दिलाने का झांसा, तीन आरोपी गिरफ्तार

फर्जी DSP बनकर नौकरी दिलाने का झांसा, तीन आरोपी गिरफ्तार
सागर। थाना शाहगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवम चतुर्वेदी स्वयं को जबलपुर में पदस्थ डीएसपी बताकर होमगार्ड में भर्ती कराने के लिए ₹1 लाख की मांग कर रहा है। बुधवार को वह दो साथियों के साथ पुलिस वर्दी पहनकर बिना नंबर की बोलेरो से शाहगढ़ के एक कैफे पहुंचा, जहां पुलिस ने त्वरित दबिश देकर तीनों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में तीनों के फर्जी होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपियों में शिवम चतुर्वेदी, राजकुमार ठाकुर और सतीश सिंह ठाकुर शामिल हैं। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में थाना शाहगढ़ पुलिस टीम की सतर्कता और तत्परता से आमजन को बड़े आर्थिक नुकसान से बचाया गया। पुलिस ने जनता से अपील की है कि नौकरी के नाम पर मांगी जाने वाली किसी भी राशि या प्रलोभन से सावधान रहें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दे।

Related posts

सागर-जमीन विवाद में बुजुर्ग किसान की हत्या, 10 आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज, परिजन मोती नगर थाने की कर सकते हैं चक्का जाम*

Sagar News: छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने खुद को जलाया, शिकायत करने पर मनचलों ने पिता को भी पीटा

MP High Court: सागर जिला पंजीयक के विरुद्ध पद के दुरुपयोग का मामला, हाईकोर्ट ने राज्य शासन को थमाया अल्टीमेटम, 6 सप्ताह में जांच—कार्रवाई के निर्देश