शादी समारोह में फिर चली गोली, युवक की मौत के बाद भी नहीं ले रहे सबक

शादी समारोह में फिर चली गोली, युवक की मौत के बाद भी नहीं ले रहे सबक
सागर। बीते दिनों एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद लोग ऐसी खतरनाक परंपराओं से सबक लेते नजर नहीं आ रहे हैं। ताज़ा मामला एक अन्य शादी समारोह से सामने आया है, जहां महिला एवं बाल विकास अधिकारी भरत राजपूत के यहां आयोजित कार्यक्रम में कुंवर दिव्यांग सिंह राजपूत को खुलेआम गोली चलाते देखा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समारोह के दौरान हथियार लहराते हुए फायरिंग की गई, जिससे एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और कानून पालन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

लगातार हो रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। पूर्व में हुई युवक की मौत के बाद भी यदि ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं बरती गई, तो भविष्य में और बड़े हादसे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। आमजन ने प्रशासन से मांग की है कि शादी समारोहों में हथियारों के प्रदर्शन और फायरिंग पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Related posts

सागर जिले की भाजपा की बहुप्रतीक्षित कार्यकारणी

सागर-खून से लथपथ दो उत्पादी शराबियों के हाइवोल्टेज ड्रामा ने पहले मंत्री गोविंद सिंह का काफिला रोका फिर कलेक्टर की गाड़ी के सामने आए,बमुश्किल हटाकर अस्पताल भिजवाया।

हेल्थ सिस्टम की पोल खुली: महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म लोडिंग वाहन से पहुंची अस्पताल