सागर-दो महीने में दो बाघों की मौत से मचा हड़कंप

दो महीने में दो बाघों की मौत से मचा हड़कंप

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिज़र्व में एक और बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार यह बाघ करीब एक माह पहले कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से नौरादेही लाकर टाइगर रिज़र्व के कोर एरिया में छोड़ा गया था। इस बाघ का रविवार 15 फरवरी की शाम को मानेगांव बीट में शव मिला है. जिसके बाद विभागीय अमले में चिंता बढ़ गई है

गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर माह में ढाना क्षेत्र के हिलगन के पास भी एक बाघ मृत अवस्था में मिला था, जिसकी जांच अभी पूरी भी नहीं हो पाई है। ऐसे में दो महीने के भीतर दो बाघों की मौत ने संरक्षण व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related posts

सागर-जमीन विवाद में बुजुर्ग किसान की हत्या, 10 आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज, परिजन मोती नगर थाने की कर सकते हैं चक्का जाम*

Sagar News: छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने खुद को जलाया, शिकायत करने पर मनचलों ने पिता को भी पीटा

MP High Court: सागर जिला पंजीयक के विरुद्ध पद के दुरुपयोग का मामला, हाईकोर्ट ने राज्य शासन को थमाया अल्टीमेटम, 6 सप्ताह में जांच—कार्रवाई के निर्देश