23 C
Madhya Pradesh
July 21, 2026
SAGAR EXPRESS NEWS
अपराध

सागर-जमीन विवाद में बुजुर्ग किसान की हत्या, 10 आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज, परिजन मोती नगर थाने की कर सकते हैं चक्का जाम*

*सागर-जमीन विवाद में बुजुर्ग किसान की हत्या, 10 आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज, परिजन मोती नगर थाने की कर सकते हैं चक्का जाम*

सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमावनी में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत की फेंसिंग को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग किसान पर तलवार, डंडों और लकड़ी की बल्लियों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम अमावनी बमोरी निवासी वर्षा पटेल ने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि जमीन के बगल में सागर के शिवराज शुक्ला और आनंद गुप्ता प्लाटिंग कर रहे है। उसी प्लाटिंग की जमीन से लगी हुई। उनके ससुर नंदराम पटेल की करीब चार एकड़ कृषि भूमि है। आरोप है कि खेत से लगी जमीन पर प्लॉटिंग का काम चल रहा है। इसी दौरान 8 से 10 लोग मोटरसाइकिलों से पहुंचे और खेत में लगी फेंसिंग की लकड़ी की बल्लियां उखाड़ने लगे।

जब नंदराम पटेल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कथित रूप से लकड़ी की बल्लियों, डंडों और तलवार से हमला कर दिया। हमले में नंदराम पटेल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

हालांकि हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के दौरान नंदराम पटेल की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का आरोप है कि जमीन कब्जाने और फेंसिंग हटाने की नीयत से हमला किया गया।

पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर विकास उर्फ यशवंत खटीक, ध्रुव अहिरवार, दिलीप अहिरवार, हुकुमचंद पटेल, विनोद पटेल, दयाराम पटेल, अंकित कोरी, शाहरुख राईन सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

अमावनी में जमीन विवाद से शुरू हुआ यह झगड़ा अब हत्या के मामले में बदल चुका है। पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी पर अब सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Related posts

सागर-दो महीने में दो बाघों की मौत से मचा हड़कंप

admin

उधारी चुकाने जा रहे भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

admin

राहतगढ़ में विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 25 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

admin

Leave a Comment