July 21, 2026
SAGAR EXPRESS NEWS
Police

एक चिट्ठी और चार लिस्ट: सागर पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर

सागर -गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप, थाना प्रभारियों और सीएसपी के‘राइट-लेफ्ट हैंड’ पर गिरी गाज, सागर पुलिस में तबादलों का दौर जारी
सागर के पुलिस महकमे में इन दिनों एक गुमनाम चिट्ठी ने ऐसा भूचाल ला दिया है, जिसकी गूंज हर थाने और हर दफ्तर में सुनाई दे रही है।
 दिलचस्प बात यह है कि जब तक यह चिट्ठी स्थानीय अधिकारियों की टेबल पर धूल खाती रही, तब तक सब कुछ “सामान्य” था। लेकिन जैसे ही यही चिट्ठी सीधे डीजीपी तक पहुंची, पूरा सिस्टम अचानक एक्शन मोड में आ गया।
फिर क्या था… तबादलों की ऐसी आंधी चली कि अब तक चार सूचियां जारी हो चुकी हैं। इस आंधी में सिर्फ थानेदार ही नहीं, बल्कि एक बड़े अधिकारी के खास माने जाने वाले “राइट और लेफ्ट हैंड” को चुन चुन कर सभी को साइडलाइन कर दिया गया।
अब माहौल ऐसा है कि आने वाली लिस्ट में हर थाना प्रभारी अपनी कुर्सी को आधी नजर से देख रहा है और आधी नजर अगली ट्रांसफर लिस्ट पर टिकी हुई है। चाय की दुकानों से लेकर दफ्तरों तक बस एक ही चर्चा—“अब किसकी बारी है?”
सागर कलेक्टर के ट्रांसफर के बाद इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा इंतजार जिस लिस्ट का है, वो है एसपी ट्रांसफर लिस्ट। माना जा रहा है कि यह सूची आते ही पूरे खेल की असली तस्वीर सामने आ जाएगी… और तब तक, सागर पुलिस महकमे में चिट्ठी का सस्पेंस बरकरार है।

Related posts

सागर: रविशंकर स्कूल में मोतीनगर पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों को ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए प्रभावी उपाय

admin

Leave a Comment