23 C
Madhya Pradesh
July 21, 2026
SAGAR EXPRESS NEWS
राजनीति

इंदु बनी भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा में सह नीति एवं शोध प्रभारी

इंदु बनी भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा में सह नीति एवं शोध प्रभारी …..

Bhopal-भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ रहा है, जहाँ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब केवल Women Participation तक सीमित नहीं रहकर Women Led Development की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसका अर्थ है कि महिलाएं सिर्फ राजनीति में भागीदारी ही नहीं करेंगी, बल्कि नेतृत्व की मुख्य भूमिका निभाते हुए नीतियों के निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में भी अग्रणी रहेंगी।


इसी कड़ी में भाजपा ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए इंदु चौधरी को महिला मोर्चा में *सह नीति एवं शोध प्रभारी* नियुक्त किया है। यह नियुक्ति न केवल उनके अनुभव और कार्यक्षमता का सम्मान है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में पार्टी की गंभीर प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।


इंदु चौधरी की भूमिका अब और अधिक अहम हो जाती है, क्योंकि वे महिला हितों से जुड़े मुद्दों पर शोध, नीतियों के निर्माण और उन्हें प्रभावी रूप से लागू करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा नई ऊर्जा और दिशा के साथ काम करेगा, जिससे समाज के हर वर्ग की महिलाओं तक विकास की रोशनी पहुंच सके।


इंदु चौधरी ने कांग्रेस में रहते हुए 2013 में सागर नगरनिगम का उपचुनाव लड़ा था,उसके बाद भाजपा की रीति नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो गई थी और आज तक भाजपा में पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करती आ रही है।


नई जिमेदारी मिलने पर उन्होंने, मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी, प्रदेश अध्य्ष Hemant knandelwal जी और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे जी के प्रति हदय से आभार व्यक्त किया।

Related posts

चुनावी इतिहास मे पहली बार उम्मीदवार के सामने होगी EVM की जांच, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

admin

घर में घुसे चोरों ने परिजनों पर किया हमला मासूम बच्ची सहित चार घायल

admin

उधारी चुकाने जा रहे भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

admin

Leave a Comment