28.9 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
SAGAR EXPRESS NEWS
शिक्षा

नवतपा की तपिश में नौनिहालों की परीक्षा, शिक्षा विभाग के फैसले पर उठे सवाल

नवतपा की तपिश में नौनिहालों की परीक्षा, शिक्षा विभाग के फैसले पर उठे सवाल


सागर। एक तरफ नवतपा की भीषण गर्मी अपने चरम पर है, शहर का तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है, वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग ने 1 जून से कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चों को झुलसाती गर्मी के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना पड़ेगा, जिसे लेकर अभिभावकों में चिंता और नाराजगी दोनों देखी जा रही है।


जानकारी के मुताबिक मुख्य परीक्षा के दौरान करीब 30 स्कूलों के लिए 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिससे बच्चों को ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ती थी। लेकिन अब पुनः परीक्षा के लिए पूरी व्यवस्था को एक ही केंद्र तक सीमित कर दिया गया है। ऐसे में दूरदराज के गांवों और क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा।


अभिभावकों का कहना है कि भीषण गर्मी में बच्चों का स्वास्थ्य सबसे बड़ी चिंता है। कई स्कूलों में ना पर्याप्त पानी की व्यवस्था है और ना ही बिजली की। ऐसे हालात में परीक्षा देना बच्चों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। दोपहर की तपती धूप में परीक्षा केंद्र पहुंचना छोटे बच्चों के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग के इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब मौसम विभाग लगातार हीट वेव का अलर्ट जारी कर रहा है, तब इतनी गर्मी में परीक्षाएं आयोजित करना बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। लोगों ने मांग की है कि या तो परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई जाए या फिर पहले की तरह अलग-अलग केंद्र बनाकर बच्चों को राहत दी जाए।

Related posts

खुरई क्षेत्र के अस्पतालों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्रक्रिया प्रचलन में है-उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल विधायक श भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विधानसभा में उत्तर दिया

admin

डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में छात्रा को एक टीचर ने बनाया बंधक

admin

उधारी चुकाने जा रहे भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

admin

Leave a Comment