28.9 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
SAGAR EXPRESS NEWS
Uncategorizedअपराधएडिटर स्पेशलखेलताजा ख़बरेंदेशराजनीतिराज्यविकासव्यापारशिक्षास्वास्थ्य

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से जिला चिकित्सालय के नवीन भवन हेतु फर्नीचर और चिकित्सकीय उपकरणों की मांग की

सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने भोपाल प्रवास के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी के साथ मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात की और उन्हें बताया कि सागर के जिला चिकित्सालय का उन्नयन किया गया है,जिसमें अतिरिक्त 100 बिस्तर की सुविधाओं हेतु भवन बनकर तैयार है परंतु फर्नीचर और चिकित्सकीय उपकरणों का अभाव है जिसके कारण अभी इस भवन का उपयोग नहीं किया जा रहा है ।

उन्होंने मंत्री श्री शुक्ला से इसके लिए अविलंब फर्नीचर और चिकित्सकीय उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की जिससे जिला चिकित्सालय में अतिरिक्त 100 बिस्तरों की सेवाएं प्रदान की जा सकें,जिसके लिए मंत्री श्री शुक्ला ने स्वास्थ्य आयुक्त तरुण राठी से चर्चा कर अविलंब फर्नीचर और उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और कहा कि आगे से ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जब किसी भवन का सिविल का कार्य पूर्ण होने वाला हो उसके पूर्व ही चिकित्सकीय उपकरण और फर्नीचर पहुंच जाए ताकि भवन बनने के बाद सेवाएं प्रदान करने में विलंब न हो, विधायक जैन ने बताया कि आगामी सप्ताह में मंत्री शुक्ल का सागर दौरा संभावित है जिसमें उनका 2 दिवसीय कार्यक्रम होगा जिसमें वे जिला चिकित्सालय की नव निर्मित पैथोलॉजी भवन का लोकार्पण सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे,इस अवसर पर मंत्री शुक्ल ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी से जिले के संगठनात्मक विषय की जानकारी ली।

Related posts

खुरई क्षेत्र के अस्पतालों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्रक्रिया प्रचलन में है-उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल विधायक श भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विधानसभा में उत्तर दिया

admin

सरकारी अस्पताल में अंधविश्वास का तमाशा

admin

राहतगढ़ में विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 25 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

admin

Leave a Comment