28.9 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
SAGAR EXPRESS NEWS
Uncategorizedस्वास्थ्य

सरकारी अस्पताल में अंधविश्वास का तमाशा

सरकारी अस्पताल में अंधविश्वास का तमाशा, गर्भवती पर  ‘चुड़ैल’ का साया बताकर, प्रसूता की ‘चोटी काटी’मानवता को शर्मसार करने वाली घटना,आज भी लोग इस अंधविश्वास में जी रहे है।

 मध्य प्रदेश के पन्ना जिला अस्पताल में इलाज मिले या न मिले, लेकिन यहां तंत्र-मंत्र और जादू टोना कराने, भूत-प्रेत और चुड़ैल उतरवाने की खुली छूट है। यहां खुलेआम लेबर ओटी के सामने यह सब नजारे बीते रोज दिखाई दिए। खुद को तांत्रिक बताने वाला व्यक्ति प्रसूता की चोटी तक काटकर ले गया। अंधविश्वास से जकड़े इस मामले में अस्पताल के किसी स्टाफ ने रोकने तक की जहमत नहीं उठाई।

बुंदेलखंड के पन्ना जिला अस्पताल की लेबर ओटी के सामने बीते रोज एक प्रसूता पुष्प अहिरवार लेटी हुई थी। गांव से आई इस प्रसूता को तकलीफ कुछ ज्यादा थी, या उसकी मनोस्थिति ठीक नहीं थी। परिजन ने अस्पताल में एक कथित तांत्रिक बुला लिया। तांत्रिक ने लेबर ओटी के सामने ही फर्श पर महिला को लिटाकर तंत्र-मंत्र करने का ढोंग करना शुरू कर दिया।
प्रसूता के पेट पर नारियल थमाकर गोल-गोल घुमाया
तांत्रिक ने प्रसूता के परिजन के साथ मौजूद एक बच्ची के हाथ में मंत्र पढ़ने का दिखावा करते हुए एक नारियल दिया और प्रसूता के पेट पर गोल-गोल घुमाने का बोला। इसके बाद बच्ची के सिर पर एक पानी की बोतल रखकर उसे प्रसूता के चारों तरफ गोल-गोल घुमाता रहा।
 तांत्रिक ने चोटी भी काटी
अस्पताल में अन्य प्रसूताओं को लेकर आए परिजन वहीं आसपास मौजूद थे। यह सब तंत्र-मंत्र देखकर वे घबरा गए और परिजन व छोटे बच्चों और महिलाओं को वहां से दूर कर दिया। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार खुद को तांत्रिक बताने वाले व्यक्ति ने जोर-जोर से भूत भगाने वाले मंत्र पढ़ने का नाटक करते हुए महिला की चोटी भी काटी थी। यह सब भूत और चुड़ैल उतारने का दावा करने वाले लोग करते हैं।
डिलेवरी के पहले अंधविश्वास पसर गया
पन्ना जिला अस्पताल में जिस महिला का भूत उतारने और तंत्र-मंत्र, झाड़-फूंक का मामला सामने आया है, अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उसको कुछ कॉप्लीकेशन थे, जिस कारण सीजर होना था। उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
सिविल सर्जन अपील करते नजर आ रहे
पन्ना जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता ने इस मामले पर सफाई देते हुए बताया कि पुष्पा अहिरवार नाम की महलिा को बीते रोज प्रसव के लिए लाया गया था। यह नार्मल डिलीवर का केस नहीं था, इसलिए उसे रेफर किया गया था। झाड़-फूंक को लेकर उनका कहना था कि इस मामले की जानकारी मीडिया से मिली है। लोग अंधविश्वास में न पड़ें। बीमार का इलाज कराएं।

Related posts

घर में घुसे चोरों ने परिजनों पर किया हमला मासूम बच्ची सहित चार घायल

admin

मिट्टी खदान में युवक की संदेहास्पद मौत परिजनों ने सागर -खुरई रोड पर किया चक्का जाम

admin

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से जिला चिकित्सालय के नवीन भवन हेतु फर्नीचर और चिकित्सकीय उपकरणों की मांग की

admin

Leave a Comment