28.9 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
SAGAR EXPRESS NEWS
Uncategorizedअपराध

सागर-खून से लथपथ दो उत्पादी शराबियों के हाइवोल्टेज ड्रामा ने पहले मंत्री गोविंद सिंह का काफिला रोका फिर कलेक्टर की गाड़ी के सामने आए,बमुश्किल हटाकर अस्पताल भिजवाया।

Sagar–खून से लथपथ दो उत्पादी शराबियों के हाइवोल्टेज ड्रामा ने पहले मंत्री गोविंद सिंह का काफिला रोका फिर कलेक्टर की गाड़ी के सामने आए,बमुश्किल हटाकर अस्पताल भिजवाया।
दरअसल सागर जिले के परसोरिया बस स्टैंड पर शराब पिए दो युवकों का विवाद हो गया था,विवाद के बाद सानोधा थाने की पुलिस के देरी से पहुंचने से ये स्थिति बनी।दोनों युवक बंडा के बताए जा रहे है।

जिले के परसोरिया बस स्टैंड पर बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो शराबियों ने कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और कलेक्टर संदीप जी.आर. की गाड़ियों को रोकने की कोशिश की। घटना दोपहर करीब साढ़े 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस दौरान दोनों शराबी मंत्री और कलेक्टर की गाड़ी के सामने आ गए, और हाईवोल्टेज ड्रामा करना शुरु कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों शराबी बस स्टैंड पर हंगामा कर रहे थे। इनमें से एक शराबी खून से लथपथ था, उसने ब्लेड से अपने सिर पर वार कर खुद को घायल कर लिया। दोनों नशे में चूर होकर कलेक्टर से ‘न्याय’ की मांग कर रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे, जिससे उनकी बात समझना मुश्किल था।

घटना के दौरान कलेक्टर संदीप जी.आर. ने मौके पर ही पुलिस को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन सानौधा थाना पुलिस समय पर नहीं पहुंची। करीब 20 मिनट बाद 112 डायल पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा और दोनों शराबियों को काबू में लिया गया।

इस दौरान मंत्री और कलेक्टर दोनों को कुछ देर वहीं रुकना पड़ा, जिससे बस स्टैंड पर भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और कलेक्टर संदीप जी.आर. पड़रिया में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम से लौट रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड क्षेत्र में आए दिन नशे में धुत लोगों द्वारा हंगामा करने की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त और निगरानी कमजोर है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related posts

अनोखा मामला: ASP के फर्जी हस्ताक्षर करने वाले ASI की नौकरी तो बची, लेकिन छिन गए ‘सितारे’

admin

MP High Court: सागर जिला पंजीयक के विरुद्ध पद के दुरुपयोग का मामला, हाईकोर्ट ने राज्य शासन को थमाया अल्टीमेटम, 6 सप्ताह में जांच—कार्रवाई के निर्देश

admin

शिक्षित बेटियां समाज को संस्कार, संस्कृति और समृद्धि की ओर ले जाएंगी- विधायक भूपेन्द्र सिंह महाराणा प्रताप कन्या छात्रावास में प्रवेश के पूर्व छात्राओं का पूजन हुआ

admin

Leave a Comment