28.9 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
SAGAR EXPRESS NEWS
अपराध

Sagar News: छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने खुद को जलाया, शिकायत करने पर मनचलों ने पिता को भी पीटा

Sagar News: छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने खुद को जलाया, शिकायत करने पर मनचलों ने पिता को भी पीटा


Sagar News In Hindi: सागर में छेड़छाड़ से परेशान 14 वर्षीय दलित छात्रा ने पिता की पिटाई के बाद खुद को आग लगा ली. पुलिस में शिकायत करने पर मनचलों ने पिता को पीटा था. 4 नाबालिगों पर केस दर्ज है.
मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिले के मालथौन (खुरई) थाना क्षेत्र में मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान 9वीं कक्षा की एक 14 वर्षीय दलित छात्रा ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली.
छात्रा को यह खौफनाक कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि मनचलों की शिकायत करने पर आरोपियों ने उसके पिता के साथ घर के सामने ही बुरी तरह मारपीट की थी. गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को इलाज के लिए सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

लंबे समय से बस में परेशान कर रहा था मनचला

पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी मालथौन के सरकारी स्कूल में पढ़ती है और रोज बस से आना-जाना करती है. पास के ही गांव का एक लड़का, कपिल लोधी, पिछले तीन महीने से उसे परेशान कर रहा था और आए दिन फोन कर बात करने का दबाव बनाता था. समझाने के बावजूद जब मनचला नहीं माना, तो पिता ने मालथौन थाने में उसकी शिकायत दर्ज करा दी.
शिकायत करने पर घर आकर पिता को पीटा
पिता के मुताबिक, 5 अप्रैल की शाम जब वे पुलिस में शिकायत कर बेटी के साथ घर लौटे, तो आरोपी कपिल अपने तीन अन्य साथियों के साथ उनके घर के बाहर खड़ा था. चारों ने गालियां देना शुरू कर दिया और विरोध करने पर पिता को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा. आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गए.
पिता की पिटाई देख सहमी बेटी ने खुद को लगाई आग
आंखों के सामने पिता को पिटता देख मासूम छात्रा बुरी तरह घबरा गई. वह भागकर घर के अंदर गई और खुद पर डीजल छिड़क कर आग लगा ली. बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े और चादर की मदद से आग बुझाई, लेकिन तब तक उसकी गर्दन, छाती का दाहिना हिस्सा और दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस चुके थे. परिजनों ने तुरंत डायल 112 और 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सागर रेफर कर दिया गया.

चारों नाबालिग आरोपियों पर केस दर्ज, जांच जारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) लोकेश सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने लड़की के पिता से मारपीट का मामला तुरंत दर्ज कर लिया था. पीड़ित लड़की ने भी अपने बयान में छेड़खानी और पिता से मारपीट की बात कही है. पुलिस ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. सभी चारों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Related posts

राहतगढ़ में विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 25 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

admin

सागर-दो महीने में दो बाघों की मौत से मचा हड़कंप

admin

MP High Court: सागर जिला पंजीयक के विरुद्ध पद के दुरुपयोग का मामला, हाईकोर्ट ने राज्य शासन को थमाया अल्टीमेटम, 6 सप्ताह में जांच—कार्रवाई के निर्देश

admin

Leave a Comment