28.6 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
SAGAR EXPRESS NEWS
Uncategorizedअपराधएडिटर स्पेशलखेलताजा ख़बरेंदेशराजनीतिराज्यविकासव्यापारशिक्षास्वास्थ्य

प्रभारी मंत्री से मिलीं महापौर, राजनीतिक और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

सागर। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी ने मंगलवार को भोपाल पहुंचकर जिले के प्रभारी मंत्री माननीय राजेंद्र शुक्ला जी से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने माननीय मंत्री को सागर जिले की समसामयिक राजनीति की जानकारी दी। महापौर ने प्रभारी मंत्री को नगर निगम में चल रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। महापौर ने गिरधारीपुरम सड़क के लोकार्पण के लिए मंत्री को सागर आने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में बीते 8-9 सालों से नर्सिंग की भर्ती नहीं हुई है। इसके चलते मरीजों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। नर्सिंग स्टाफ पर भी अतिरिक्त बोझ रहता है। ऐसे में यह नियुक्तियां जल्द से जल्द की जाएं। जिला अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार और व्यवस्था सुधार की मांग उन्होंने रखी। इस पर माननीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे जल्दी ही सागर आकर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का सुधार कराएंगे। जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया के संबंध में जानकारी लेकर, यह काम भी कराएंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी ने भी प्रभारी मंत्री से सागर जिले के संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा कर विभिन्न जानकारी दी। इस मौके पर रिशांक तिवारी, सूर्यांश तिवारी आदि मौजूद थे।

Related posts

हेल्थ सिस्टम की पोल खुली: महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म लोडिंग वाहन से पहुंची अस्पताल

admin

सागर-मध्यप्रदेश की राशन की दुकानों पर अब गरीबों को गेहूं ज्यादा मिलेगा

admin

डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में छात्रा को एक टीचर ने बनाया बंधक

admin

Leave a Comment