28.9 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
SAGAR EXPRESS NEWS
Uncategorizedअपराधएडिटर स्पेशलखेलताजा ख़बरेंदेशराजनीतिराज्यविकासव्यापारशिक्षास्वास्थ्य

उधारी चुकाने जा रहे भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

सागर । जिले के बीना में उधारी के पैसे देने जा रहे दो भाइयों पर एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एक भाई की मौत हो गई। दूसरे के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए।जो गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे भोपाल रैफर किया गया है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भानगढ़ थाना क्षेत्र के देवराजी निवासी ब्रजभान लोधी और उनके भाई रूपसिंह लोधी लहरावदा गांव में 1.10 लाख रुपए देने जा रहे थे, रास्ते में चंद्रभान लोधी समेत 11 लोगों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने पुराने मारपीट के विवाद में राजीनामा करने की बात कही। मना करने पर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। मृतक के भय हरिसिंह ने सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने रुपए भी छीन लिए। दोनों भाई जान बचाकर एक घर में छिप गए। आरोपियों ने उन्हें वहां से निकालकर बेरहमी से पीटा। ब्रजभान के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ। उनके कान और हाथ में भी गहरे घाव हैं। रूपसिंह के सिर पर फरसे से वार किया गया। घटनाक्रम की जानकारी लगने पर ब्रजभान की पत्नी मौके पर पहुंची।आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। 12 वर्षीय बेटा रवि पिता को बचाने आया तो उसके पीछे फरसा लेकर दौड़े। बच्चे ने भागकर जान बचाई। डायल 100 की मदद से घायलों को बीना के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां रूपसिंह की मौत हो गई। ब्रजभान को गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया। मौत की खबर से गांव में तनाव फैल गया।
मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की। भानगढ़ थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह के अनुसार मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related posts

सागर-दो महीने में दो बाघों की मौत से मचा हड़कंप

admin

मिट्टी खदान में युवक की संदेहास्पद मौत परिजनों ने सागर -खुरई रोड पर किया चक्का जाम

admin

एन एच 44 पर झिरा घाटी में कंटेनर बाइक की भिड़ंत, दो की मौत एक युवक का सिर धड़ से अलग हुआ

admin

Leave a Comment