28.9 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
SAGAR EXPRESS NEWS
किसानराज्य

सागर के अनिरुद्ध सिंह ने अपने खेतों में उगाया सुपरफूड चिया सीड

 

सागर के अनिरुद्ध सिंह ने अपने खेतों में उगाया सुपरफूड चिया सीड

श्री फॉर्म समनापुर रोड केसली सागर के अनिरुद्ध सिंह ने अपने खेत में चिया सीड की खेती शुरू की है। अनिरुद्ध सिंह बताते हैं कि चिया सीड की खेती कम पानी और कम लगात में बंपर मुनाफा देने वाली एक व्यवसायिक कृषि है, जो लगभग 100 से 120 दिनों में तैयार होती हैं, इसके लिए अक्टूबर नवंबर (रवि सीजन) सबसे उपयुक्त हैं, एक एकड़ में लगभग 2.5 कि ग्राम बीज की आवश्यकता होती हैं और उत्पादन 5-6 क्विंटल तक होता हैं, इसका बाजार रेट थोक में 25 से 35 हजार प्रति क्विंटल तक होता हैं यानि एक एकड़ में 1.5 से 2 लाख से अधिक का मुनाफा दे सकती हैं।

डॉक्टर इसे सुपर फूड कहते है, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी बहुत डिमांड होती हैं। यह दबाई के काम भी आती हैं इसमें ओमेगा 3, फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, कैल्सियम और एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। चिया सीड वजन घटाने, ह्रदय स्वास्थ्य, मजबूत पाचन तंत्र, त्वचा, ब्लड शुगर प्रबंधन और बालों के लिए उपयुक्त होती हैं अनिरुद्ध सिंह ने बुंदेलखंड में सबसे पहले स्ट्रॉबेरी की फसल एक्जोटिक सब्जी और सतावर जैसी औषधीय फसलों की खेती भी की है। अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि इसका मुख्य मार्केट नीमच जबलपुर राजस्थान में है।

 

Related posts

खुरई क्षेत्र के अस्पतालों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्रक्रिया प्रचलन में है-उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल विधायक श भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विधानसभा में उत्तर दिया

admin

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से जिला चिकित्सालय के नवीन भवन हेतु फर्नीचर और चिकित्सकीय उपकरणों की मांग की

admin

शिक्षित बेटियां समाज को संस्कार, संस्कृति और समृद्धि की ओर ले जाएंगी- विधायक भूपेन्द्र सिंह महाराणा प्रताप कन्या छात्रावास में प्रवेश के पूर्व छात्राओं का पूजन हुआ

admin

Leave a Comment